Betul News:कलेक्टर साहब इधर भी ध्यान दे ! ग्राम पंचायत धनोरा में घटिया निर्माण फॉरेंसिक जांच की मांग

कलेक्टर साहब इधर भी ध्यान दे ग्राम पंचायत धनोरा में घटिया निर्माण हो रहा है !

बैतूल :- ग्राम पंचायत धनोरा, विकास खंड आठनेर में पारसडो घाट निर्माण कार्य में घटिया निर्माण के आरोपों को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। जनपद पंचायत आठनेर के अधिकारियों पर सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों का बिना उचित जांच के निपटारा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पास घटिया निर्माण के सभी प्रमाण मौजूद हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा शिकायत को फॉरेंसिक्लोज करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायत सचिव और उपयंत्री द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया गया है और इन्हीं अधिकारियों से जांच करवाना अनुचित है। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत शाखा देख रहे अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं क्योंकि बिना उचित जांच के ही शिकायत को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच की प्रक्रिया पर सवाल

शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच किसी अन्य स्वतंत्र और निष्पक्ष अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए थी, न कि उन्हीं अधिकारियों द्वारा जिन पर आरोप लगे हैं। पंचायत एजेंसी द्वारा पंचनामा बनाकर शिकायत को खत्म करने का प्रयास किया गया है, जो कि गलत है।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की अपील

शिकायतकर्ता ने बताया कि वे जिले के संवेदनशील कलेक्टर महोदय को सभी प्रमाणों के साथ शिकायत सौंपेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.