Big Braking News: बैतूल खबर का बड़ा असर भैंसदेही थाने में पदस्थ एसआई ने फोन पर दी गालियां, एसपी से शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच
बैतूल खबर का बड़ा असर भैंसदेही थाने में पदस्थ एसआई ने फोन पर दी गालियां, एसपी से शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच

बैतूल। जिले के गुदगांव ग्राम की महिलाओं और नागरिकों के साथ हो रही अभद्रता और धमकियों के मामलों ने पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भैसदेही थाना के एस.आई. फतेहबहादुरसिंग के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी देने का गंभीर आरोप लगे है। आवेदक योगेश चढोकर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए इस संबंध में उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी उच्च अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई की ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और पुलिस पर जनता का विश्वास बहाल हो सके।
जिसके चलते बैतूल जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एस आई फतैहबहादुर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए से लाइन अटैच कर दिया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं
इनका कहना है
पुलिस अधीक्षक ने कहा शिकायत मिलने के बाद या कार्यवाही की गई है अनुशासनहीनता कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
एसपी निश्चल एन झारिया
