Betul crime:बोरी में लाश मिलने से सनसनी, झल्लार पुलिस जांच में जुटी
बोरी में लाश मिलने से सनसनी, झल्लार पुलिस जांच में जुटी

झल्लार – एक युवक की करीब तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और लाश बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया है। मामला ग्राम पंचायत मच्छी के चिचोला ढाना गांव के पास एक पुलिया के नीचे हाथ – पैर बंधी बोरी में बंद लाश मिलने से सनसनी, फैल गई है।इस संबंध झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके को जब सूचना मिली की एक बोरी से दुर्गंध आ रही है तो वे तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।थाना प्रभारी ने बोरी खुलवाई तो उसमे हाथ पैर बंधे हुए युवक का शव मिला। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी मनोज उईके ने बताया की अभी यह बताना मुश्किल है की युवक कौन और कहा का है। हत्या है या फिर और कोई रहस्य है फिलहाल शव को बरामद कर शिनाख्त की जा रही है।
