Betul News:वायरल वीडियो के जरिए कलेक्टर और थाना प्रभारी ने बुजुर्ग पीड़ित दंपत्ति को बंधन मुक्त कराया किया मामला दर्ज
वायरल वीडियो के जरिए कलेक्टर और थाना प्रभारी ने बुजुर्ग पीड़ित दंपत्ति को बंधन मुक्त कराया किया मामला दर्ज
रिहायशी इलाको मे घटिया इरादे और अपराध पनप रहे

बैतूल । एक बुजुर्ग दंपत्ति को बहु और बेटे ने दीवार द्वार बनाकर बंधक बना लेने की सूचना पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग दंपत्ति को छुड़ाया है। गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार 23 जून 2024 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि बैतूल गंज निवासी प्रार्ची भार्गव (बहु )द्वारा बुजुर्ग सास-ससुर को अपने घर पर नई दीवार बनाकर बंधक बना लिया है। और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। वायरल वीडियो कि सत्यता कि जांच के पश्चात कलेक्टर और थाना गंज प्रभारी द्वारा सुचना पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला कि प्रार्ची भार्गव द्वारा पीडित बुजुर्ग दम्पत्ति सास-ससुर के कमरे के सामने दिवार खडी कर दी है।जिससे उनका बाहरी संपर्क नहीं हो पा रहा था। बुजुर्ग दंपत्ति अपना ना इलाज करा पा रहे । और ना किसी से संपर्क कर पा रहे थे। शिकायत कर्ता लता पति महादेव भार्गव उम्र 70 साल नि0 टैगोर वार्ड कि रिर्पोट पर थाना गंज में आरोपी प्रार्ची भार्गव एवं उसके बेटे के विरूध्द धारा 342 506 294 34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के बेटे बहू ने आरोप को निराधार कहा है । मां ब्लैकमेल कर रही है । प्राची भार्गव और जितिन भार्गव ने सभी आरोप निराधार बताते हुए कहा है। कि हमने वर्ष 2017 में माता-पिता से 30 लाख रुपये में पूरा मकान खरीदा था। जिसमें अन्य दो बेटों ने भी अनापत्ति दी थी। अब हम इसका एक प्लाट बेचना चाहते है। और सुरक्षा कारणों से दीवार बनाई गई है। माता-पिता ने हमें वर्ष 2012 में आम सूचना के तहत संपत्ति से बेदखल कर दिया था । बंधक बनाने जैसी बात नही है। कमरे के बाहर आने के लिए रास्ता है। दीवार का निर्माण हमने डेढ़ माह पहले बनाई है। जिसके खिलाफ माता ने एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया है। इस पर यथास्थिति बरकरार रखने के अादेश दिए गए है। जितिन का कहना है। कि मेरी माता ब्लैकमेल करके मुझ पर पत्नी प्राची से तलाक लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण से जगह जगह झूठी शिकायतें कर रही हैं।
इनका कहना है।
वायरल वीडियो के जरिए मामला सामने आया है । कमरे के बाहर सामने दिवाल खड़ी कर दी गई थी। जिससे बाहर निकलने के रास्ते बंद थे बुजुर्ग पीड़ित को इलाज भी नही मिल पा रहा था । मामला दर्ज कर लिया है। दिवाल हटाने के निर्देश दिए हैं। वर्ना दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
नरेंद्र सूर्यवंशी जिला कलेक्टर
