Negligence News:मां गायत्री गौशाला बघोडा में अध्यक्ष और सचिव के ऊपर समूह की महिलामाँओं एवम अन्य लोगो के लगाए भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप
मां गायत्री गौशाला बघोडा में अध्यक्ष और सचिव के ऊपर समूह की महिलामाँओं एवम अन्य लोगो के लगाए भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप

बैतूल _मुलताई प्रभात पट्टन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोड़ा के माँ गायत्री गौशाला का संचालन कर रहे समूह की महिलाओं ने बुधवार दोपहर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपने वाली महिलाओं का कहना है कि ग्राम बघोड़ा में जो गौशाला का संचालन हो रहा है वह अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं महिलाओं द्वारा बताया गया है कि मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस एवं सामाजिक संगठनों द्वारा मवेशियों को पकड़ने के बाद गौशाला पहुंचाया जाता है परंतु गौशाला में देखा जा रहा है कि जो भी मवेशी आते हैं उन्हें कुछ दिन गौशाला में रख कर समूह की अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा बेच दिया जाता है या किसी अपने नजदीकी व्यक्ति को दे दिया जाता है, समूह की महिलाओं ने यह भी आरोप लगाए हैं कि गौशाला में होगे वाले खर्चे का हिसाब भी नही दिया जाता है,जिसे भी सार्वजनिक किया जाए,अध्यक्ष और सचिव द्वारा पूर्व से ही गौशाला के संचालन हेतु जो राशि अति है। उसका दुरुपयोग किया जाता रहा है। उस राशि का उपयोग गौशाला के कार्यों में ना लगाकर स्वयं खर्च किया जाता,इसी प्रकार गौशाला के पशुओ का सुदाना अनाज भी अध्यक्ष और सचिव के द्वारा गौशाला के पशुओं को नाममात्र का ही अनाज खिलाया जा रहा है। जो खर्च किया जा रहा है वह राशि भी अध्यक्ष सचिव द्वारा बिना सदस्यों की जानकारी बिना सहमति लिये के प्रस्ताव पारित किये जाते है, राशि निकालकर गबन की जा रही।
अध्यक्ष और सचिव के पास वर्तमान में 10,10, जानवर है,
जबकि अध्यक्ष, सचिव बनने के पूर्व इनके पास एक भी जानवर नही था। समूह के सदस्यों को अध्यक्ष, सचिव द्वारा गौशाल में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है। इस प्रकार गौशाला में समूह के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा गौशाला में अनियमितता एवम भ्रष्टाचार किया जा रहा है,समूह की बाकी सदस्यों को किसी प्रकार का कोई लेंन देंन नही दिखाया जाता है, समूह की सदस्यों एवं ग्रामीण जनों की मांग है कि गौशाला चलाने वाले अध्यक्ष एवं सचिव पर कार्रवाई की जाए एवम जांच कर तत्काल प्रभाव से हटाए जाए।समूह के सभी सदस्यों ने सामाजिक संगठनों से अपील की है कि गौशाला की जांच कराया जाए।
