Betul News:जन्मोत्सव के दौरान कचरा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना- कलेक्टर

जन्मोत्सव के दौरान कचरा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना- कलेक्टर

ताप्ती कुंड के 200 मीटर क्षेत्र में नहीं लगेंगे भोजन, प्रसादी और भंडारा पंडाल

बैतूल आगामी 13 जुलाई को पवित्र नगरी में आयोजित होने वाले मां ताप्ती जन्मोत्सव के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बीते दिनों हाथरस में हुई घटना के चलते जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान कोई भी विपरीत परिस्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुलताई पहुंचकर ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित श्री राम मंदिर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली बैठक में कलेक्टर ने व्यवस्था में कोई भी लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्हीबाई डहारे, सभापति पंजाबराव चिकाने, रितेश विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, एसडीएम अनिता पटेल,सीएमओ आरके इवनाती, सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थित थी। सीएमओ इवनाती ने 11 से 13 जुलाई तक मनाया जाने वाले जन्मोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी दी ।नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि तीन स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर करीब 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम में आमजन को भी जोड़े। उन्होंने एसडीएम को जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण करने और शोभायात्रा में पहली बार शामिल हो रही 18 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा को दृष्टिगत रखते हशोभायात्रा के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसलिए बिजली कंपनी के सहायक महाप्रबंधक संजय यादव को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।इसके अलावा सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में पूरी टीम मौजूद रहे। कलेक्टर ने बारिश को देखते वाटरप्रुफ पंडाल लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पंचायत सचिव, नपा कर्मी और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को परिचय पत्र जारी करें ।परिचय पत्र में किस स्थान पर जिम्मेदारी संभालना है इसका भी उल्लेख होना चाहिए। स्नान घाटों पर पंचायत सचिवों की आठ आठ घंटे की ड्यूटी रहेगी और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.