New Law:महिला पदाधिकारी स्कूल में जाकर बच्चों को दे रही हैं नए कानून की जानकारी

महिला पदाधिकारी स्कूल में जाकर बच्चों को दे रही हैं नए कानून की जानकारी

बैतूल। आगामी एक जुलाई से पूरे देश में नए कानून लागू हो गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नए कानून लागू होने के बाद अब लोगों के बीच बैतूल पुलिस जाकर कानून के बारे में जानकारी दे रही है। वहीं बुधवार के दिन कोतवाली थाना के महिला कोतवाली पुलिस द्वारा न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल कोठीबाजार स्कूल में कक्षा 11वी और कक्षा 12वी के छात्र छात्राओं को नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता एवम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में जानकारी दी इसके साथ ही महिला संबंधी मामले की जानकारी नियम और कानून के बारे में बताया,साइबर अपराध क्या है इससे कैसे बचा जा सकता है केसे साइबर क्राइम से सतर्क रहना चाहिए इस विषय पर चर्चा की , बच्चियों को निर्भया मोबाइल के बारे में जानकारी दी उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल अजय तिवारी स्कूल का स्टाफ एवम थाना कोतवाली से si चित्रा कुमरे, hc ललिता इवने।आ निर्मला एवम स्टाफ उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.