Crime News:सारणी पुलिस द्वारा एक जिला बदर आरोपी एवं एक कुख्यात बदमाश को सागौन व शराब की अवैध तस्करी करते हुये किए गिरफ़्तार

सारणी पुलिस द्वारा एक जिला बदर आरोपी एवं एक कुख्यात बदमाश को सागौन व शराब की अवैध तस्करी करते हुये देर रात पकड़ा 

 

किया 72 लीटर अवैध शराब एंव 5 सगौन की लकड़ी एंव एक फॉरचूनर वाहन कुल मशरूका कीमती 25,33,500 रूपये का जप्त।

बैतूल सोमवार के दिन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आमला तरफ से दो व्यक्ति जिसमे एक जिला बदर आरोपी तोहित एंव अज्जू रावण सफेद रंग की फोर व्हीलर वाहन से शराब एंव सागौन की चरपट लेकर धसेड रोड राखड डेम तरफ से पाथाखेड़ा की और आ रहा है। जिसकी सूचना पर थाना सारणी एवं चौकी पाथाखेडा पुलिस व्दारा संयुक्त कार्यवाही कर धसेड रोड राखड डेम के पास एक सफेद रंग के फॉरचूनर वाहन जिसमे दो व्यक्ति बैठे मिले व्यक्तियो से नाम पता पूछने अपना नाम अज्जू उर्फ शेख आजम पिता शेख बाबू उम्र 32 नाल निवासी आर्य वार्ड कंपनी गार्डन बैतूल एंव तोहित पिता सलीम असांरी उम्र 22 साल निवासी शॉपिंग सेंटर के पास सारणी का होना बताया।

वाहन चैक करने पर कुल शराब 72 लीटर कुल कीमती 28500/- एंव 5 सागौन की चरपट कुल कीमती 5000 रूपये एव घटना में प्रयुक्त फॉरचूनर वाहन जप्त कर, आरोपीयो अज्जू उर्फ शेख आजम निवासी बैतूल, तोहित पिता सलीम असांरी निवासी सारणी का कृत्य धारा-34 (2) आबकारी एक्ट, एंव म.प्र वनोपज (व्यापार विनियम) अधि. 1969 की धारा 1(3), 2, 5,15,16 एंव धारा 3(5) वीएनएस एव एक जिला बदर आरोपी तोहित पिता सलीम असांरी उम्र 22 साल निवासी शॉपिंग सेंटर के पास सारणी व्दारा न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जिला बैतूल के व्दारा पारित जिला बदर आदेश का उलंघन पाये जाने से आरोपी तोहित पिता सलीम असांरी के विरुध्द धारा 14 म.प्र.रा.सू.अधिनियम के तहत कार्यवाही की आरोपी तोहिद अंसारी निवासी सारणी के विरुद्ध थाना सारणी में 18 अपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं 12 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीया दर्ज है। तो वही आरोपी अज्जू उर्फ शेख आजम के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में 29 आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं 12 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीया दर्ज है. वही दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना सारणी एंव चौकी पाथाखेडा पुलिस व्दारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.