Betul News:बच्चों ने जाना अपना ब्लड ग्रुप,स्व.ओमप्रकाश सलूजा स्मृति में निःशुल्क रक्त समूह जांच शिविर सम्पन्न

अब विद्यार्थियों के नाम के साथ लिखा जाएगा खून का नाम 

बच्चों ने जाना अपना ब्लड ग्रुप,स्व.ओमप्रकाश सलूजा स्मृति में निःशुल्क रक्त समूह जांच शिविर सम्पन्न

अब विद्यार्थियों के नाम के साथ लिखा जाएगा खून का नाम 

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति के पितृ पुरुष स्व. ओमप्रकाश सलूजा स्मृति में मंगलवार मीडिल स्कूल सिमोरी में खासतौर पर ग्रामीण स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क रक्त समूह जांच शिविर रखा गया। जिसमें विद्यार्थियों के खून की जांच कर उनके खून का नाम बताया गया। लैब के विजित नागपूरे ने बच्चों को ब्लड ग्रुप जांच करने की जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षक शैलेन्द्र बिहारिया व ममता गोहर ने अतिथि सम्मान कर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फ्री में बच्चों के रक्त समूह की जांच की गई। अब विद्यार्थी उपस्थित पंजी में बच्चों के नाम के साथ अब उनके खून का भी नाम लिखा जाएगा। इस अवसर पर जनशिक्षक हरिशंकर धुर्वे व नवनीत बारमासे उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.