Crime News:बलात्कार के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बलात्कार के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बैतूल।शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पीडीता ने रिपोर्ट किया कि आरोपी शेख फैजान पिता शेख बेताव निवासी आजाद वार्ड के द्वारा 22.02.2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये । मोती वार्ड में किराये का कमरा लेकर मेरे साथ रहा एवं लगातार शारीरिक संबंध बनाये गये । एवं किराये के कमरे में बन्द रखकर , फरियादिया / पीडीता के साथ मारपीट किया एवं किसी को बताने या रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दिया एवं आरोपी के माता पिता के द्वारा भी आरोपी फैजान का इस कृत्य में सहयोग करना , रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर आरोपियान 01. शेख फैजान , 2. वेताब शेख, 3. फैजान की मां नाजमीन शेख सभी निवासी आजाद वार्ड बैतूल के विरूध्द अपराध क्र. 719/2024 धारा 64(2)(m), 78(2),115(2),351(3),3(5),127(2) बीएनएस, 3(2)(va), 3(2)(v), 3(1)(w)(ii) SC/ST ACT का पंजीबध्द किया गया । प्रकरण के आरोपी 1. शेख फैजान पिता शेख बेताब उम्र 21 साल , 2. नाजमीन पति शेख बेताप उम्र 35 साल निवासी दोनो कम्पनी गार्डन आर्य वार्ड बैतूल को दिनांक 25.07.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी शालिनी परस्ते , निरीक्षक अंजना धुर्वे , म.प्र.आर. 191 ललिता , आर. लालसिंह राठौर की विशेष भूमिका रही है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.