Betul News:शर्मसार कर रहा माननीयो का मौन! आधुनिकता की चकाचौंध कर रही संस्कृति से दरकिनार!
बैतूल में रहने वाले युवाओं के संस्कार ऐसे तो नहीं!
शर्मसार कर रहा माननीयो का मौन! आधुनिकता की चकाचौंध कर रही संस्कृति से दरकिनार!
बैतूल में रहने वाले युवाओं के संस्कार ऐसे तो नहीं!

आधुनिकता की चकाचौंध में हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता व संस्कारों को दरकिनार नहीं करना चाहिए। आज के समय में हम शिष्टाचार, नैतिकता को भूलते जा रहे हैं। शिष्टाचार व नैतिकता हमारे जीवन में बहुत अहम मायने रखते हैं। किसी भी विषय को ले लें, हम अपनी यूवा पीढ़ी पर पूरा दोष डाल कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। सवाल यह नहीं कि आज की यूवा पीढ़ी में नैतिकता व शिष्टाचार की कमी हो रही है। सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ युवा पीढ़ी पर दोषारोपण से हमारी जिम्मेदारी समाप्त हो जाती है? क्या हम युवा पीढ़ी के लिए अपना कर्तव्य, निष्ठा से निभा रहे हैं? क्या सारी गलती युवा पीढ़ी की ही है? मुझे नहीं लगता कि आज की युवा पीढ़ी सौ प्रतिशत गलत है। आज उनमें संस्कारों की कमी अगर हो रही है तो उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ हम ही हैं। क्यों हम उनको संस्कार नैतिकता शिष्टाचार नहीं दे पा रहे हैं। यह एक सोचने का विषय है। बच्चों का संस्कार विहीन होना लाज़मी है।बैतूल मध्य प्रदेश की घनी वादियों में बसा बैतूल जिला जहां पर सबसे ज्यादा आदिवासी जनजाति निवास करती है लेकिन बैतूल शहर को महानगरों की तर्ज पर लेजाने की कोशिश असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही है। बीच शहर में नाचते हुए एक पुतले के साथ वीडियो जिले में जन चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समाजसेवी युवाओं का कहना है कि इस तरह के वीडियो बैतूल जिले के लिए सामान्य घटना हो गई है। आए दिन देखा जा रहा है महानगरों की तर्ज पर यूवा और युवती सड़क पर और फोर लेन पर धूम्रपान करते दिख जायेंगे। हमारा बैतूल जिला एक संस्कारी जिले के साथ-साथ यहां के लोग भी काफी व्यवहार कुशल है इस शहर में इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालना कहीं ना कहीं बैतूल की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगी है
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर एक युवक पुतला लेकर भरे चौक पर गाड़ी के सामने नाच रहा है और पुतले के साथ ऐसी हरकतें कर रहा है जहां लोगों को देखने में शर्म आ जाए।यह वीडियो कहां का है कहां बना है इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन आसपास की जगह को देखकर ऐसा लग रहा है यह वीडियो बैतूल के किसी चौक का है और यह वीडियो बैतूल की जनता के मोबाइल में जमकर वायरल हो रहा है और बैतूल की जनता इस वीडियो बनाने वाले पर प्रशासन से करवाई की मांग कर रही है । वही वीवीएम कॉलेज में पढ़ने वाले अमन पवार छात्र ने कहा कि इस तरह का वीडियो बैतूल जिले में नहीं बनना चाहिए बैतूल जिले की सभ्यता को नुकसान पहुंचा रहे है। युवा साथी शिवा गुप्ता ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
