Betul News: पोषण पुर्नवास केन्द्र से मिला फायदा शिशु अनमोल के पोषण स्तर मे हुआ सुधार- -सहयोग तंत्र में एएनएम द्वारा किया गया सूचित

 पुर्नवास केन्द्र से मिला फायदा-शिशु अनमोल के पोषण स्तर मे हुआ सुधार-सहयोग तंत्र में एएनएम द्वारा किया गया सूचित’’ 

जिला बैतूल के चिचोली तहसील के ग्राम डोलजाम निवासी सुलन्ती एवं जिराती उइकेे का पुत्र 

बैतूल।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि ग्राम डोलजाम चिचोली जिला बैतूल निवासी  सुलन्ती उइके पति  जिराती उइके का प्रसव दिनांक 19 अगस्त 2023 को शल्यक्रिया द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल में सम्पन्न हुआ। जन्म के समय अनमोल का वजन 3 किलोग्राम था। अस्पताल से छुट्टी के पश्चात् एक माह तक अनमोल का वजन न बढने पर ग्राम कीं एएनएम भागो काकोडिया एवं आशा कार्यकर्ता  देवकी मर्सकोले द्वारा  सुलन्ती उइके को जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया। अनमोल को तात्कालिक बीमारी एवं समस्या के आधार पर जिला चिकित्सालय बैतूल से भोपाल रैफर किया गया। भोपाल से सुलन्ती बिना चिकित्सक की सलाह एवं उपचार कराये अनमोल को वापस ग्राम डोलजाम ले आईं। एएनएम एवं आशा द्वारा गृह भ्रमण के दौरान अनमोल का वजन बढ़ना नहीं पाने पर अनमोल के परिजनों को पोषण प्रशिक्षण केन्द्र चिचोली में भर्ती करने का परामर्श दिया गया, किन्तु परिजन पोषण प्रशिक्षण केन्द्र (एनआरसी) जाने से इंकार करते रहे। एएनएम द्वारा इसकी सूचना तत्काल सहयोग तंत्र में दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम दल चिकित्सक डॉ रंजीत गोहाड़े,, खंड विस्तार प्रशिक्षक श्री अनिल कटारे एवं विकासखंड कम्युनिटी मोबेलाइजर श्री नीलेश सूर्यवंशी एवं आरबीएसके फार्मासिस्ट श्री विजय माकोड़े ग्राम पहुॅचे एवं परिजनों को प्रेरित करते हुये अनमोल को श्रीमती सुलन्ती उइके के साथ लाकर पोषण प्रशिक्षण केन्द्र में दिनांक 1 नवम्बर 2023 को भर्ती कराया गया। भर्ती के समय अनमोल का वजन 2 किलोग्राम था। पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिकित्सक एवं पोषक प्रशिक्षक श्रीमती कविता दरवाई द्वारा आवश्यक जांच उपरांत अनमोल का उपचार प्रारंभ किया गया। चिकित्सक एवं एनआरसी स्टाफ द्वारा पूर्ण निगरानी एवं सतत् देखभाल की गई। दिनांक 21 नवम्बर 2023 को अनमोल को एनआरसी से छुट्टी दी गई। उचित उपचार एवं निरंतर पोषण आहार मिलने से अनमोल का वनज छुट्टी के समय 3.45 किलोग्राम दर्ज किया गया।दिनांक 6 दिसम्बर 2023 को अनमोल को पोषण पुनर्वास केन्द्र में फॉलोअप हेतु बुलाया गया। अनमोल का वजन 3.500 किलोग्राम दर्ज किया गया।  

अनमोल के माता- पिता अब प्रसन्न हैं, क्योंकि अनमोल कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर स्वस्थ हो सका है एवं सामान्य बच्चों की तरह उसकी सेहत में अब बदलाव नजर आने लगा है। अनमोल के माता पिता शासन द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र में दी जा रही सुविधा एवं स्वास्थ्य दल के सकारात्मक प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.