संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक लोकसभा की कार्रवाई के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक लोकसभा की कार्रवाई के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे

देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन के बाहर और अंदर बुधवार सुबह सुरक्षा में दो बड़ी चूक सामने आई है। पहले मामले में लोकसभा के अंदर जब कार्यवाही चल रही थी तब दो लोग सदन के बीच कूद गए दूसरी घटना सदन के बाहर हुई। गौरतलब है कि आज ही के दिन 2001 में संसद पर आतंकी हमला हुआ था।
पहला मामला
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।
दूसरा मामला
संसद के बाहर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। संसद की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
