Betul News:निजी बस ऑपरेटरों के आगे जिले में प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं।
निजी बस ऑपरेटरों के आगे जिले में प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं।


बैतूल। शहर के लोगों की जान पर भारी पड़ती जा रही है। बस ऑपरेटर की मनमानी खासतौर पर बैतूल जिले मे बसों के संचालकों को तो जैसे नियम कानून की कोई परवाह ही नहीं। नियम कानून की धज्जियां उड़ाते रहने के बावजूद सभी जिम्मेदार महकमे मौन साधे हुए हैं। खास बात यह कि परिवहन विभाग को इन बसों के संचालन में कोई गड़बड़ी नजर ही नहीं आती बस आपरेटरों की मनमानी ऐसी कि कोठीबाजार बस स्टैंड से निकलते ही बस रोड पर हर एक एक पल रुकते हुए शहर से बाहर निकलती है आलम यह है कि अब तो निजी बस के ऑपरेटर की मनमानी हॉस्पिटल गेट के सामने बस को बीच सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को उतारने व बैठाने का काम प्रतिदिन किया जाता है। इससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं वहीं जिले के प्रशासनिक अधिकारी आंख बंद कर बैठे है प्रशासन ने कोई सबक लिया है और न ही निजी बस ऑपरेटरों को लोगों की जान की कोई परवाह है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कैसे बीच रोड पर चलती बस में एक महिला सवारी को बिठाया जा रहा है जबकि ऐसा करना अपराध लेकिन फिर भी बस ऑपरेटर द्वारा यह कार्य हर रोज किया जाता है जिम्मेदार अधिकारी नहीं करते कोई कार्रवाई

दूसरी बस न आने तक बसें स्टॉप पर से खिसकती तक नहीं हैं। अगर इस बारे में सवारियां कोई सवाल उठाती है तो बस चालक व परिचालक बतमीजी पर उतर आते हैं। पुलिस भी इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। ऐसे में लोगों में प्रशासन के खिलाफ भी भारी पनप रहा है। निजी बसों पर प्रशासन का कोई नियंत्रण न होने से शहर में खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आखिर कब तक निजी बस ऑपरेटर द्वारा अपनी मनमानी की जाएगी क्या आरटीओ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं बस संचालक को के ऊपर कार्रवाई करेंगे।
