Betul News:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोना घाटी एवं गंज में खोली गई पुलिस चौकी 

पुलिस चौकी का उद्घाटन विधायक हेमंत खंडेलवाल एसपी निश्चल एन झारिया द्वारा किया गया 

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोना घाटी एवं गंज में खोली गई पुलिस चौकी 

पुलिस चौकी का उद्घाटन विधायक हेमंत खंडेलवाल एसपी निश्चल एन झारिया द्वारा किया गया 

oplus_0

 

बैतूल। 78 स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर बैतूल पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र एवं गंज थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी खोली गई एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रहेगा। सोना घाटी क्षेत्र में चौकी खुलने से कुल 18 गांव के ग्रामीणों को अब अपनी समस्या सुनने के लिए 6 से 7 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा अब उनके नजदीकी एक पुलिस चौकी खोल दी गई है

यहां चौकी खुलने से हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जाएगा वही गंज क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं और आम जनता की समस्या ध्यान में रखते हुए चौकी खोली गई है गंज क्षेत्र में चौकी खुलने से आम जनता एवं व्यापारियों में खुशी की लहर है उन्होंने जिले के कप्तान एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद कहा है कि अब गंज क्षेत्र में चौकी खुलेने से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगाचौकी के उद्घाटन में क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, अतिरिक्त अधीक्षक कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते, शाहपुर एवं सारणी के अनुविभागीय अधिकारी, कुछ थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। वही सोनाघाटी चौकी के शुभारंभ के अवसर पर 18 गांव के ग्रामीण उपस्थित थे वही विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि काफी लंबे समय से सोनाघाटी क्षेत्र के लोग पुलिस चौकी की मांग कर रहे थे अब ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है और जल्द ही स्थाई चौकी का भी निर्माण करवाया जाएगा शासन से जमीन आवंटित हो गई है फिलहाल अभी एन एच आई की बिल्डिंग में इसे प्रारंभ किया गया है वही गंज चौकी के शुभारंभ पर गंज के व्यापारी उपस्थित थे और उनको संबोधित करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि काफी लंबे समय से व्यापारियों की मांग थी की व्यापारिक क्षेत्र होने के चलते जहां पर पुलिस सहायता केंद्र होना बेहद जरूरी है पुलिस अधीक्षक के सहयोग से मांगू पूरी कर दी गई है वही विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गंज पुलिस सहायता केंद्र के जिर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.