krishna janmashtami: गोपाल कृष्ण मंदिर छोटी ग्वाल टोली सदर, में  26 को फुटेगी कृष्ण की मटकी।

गोपाल कृष्ण मंदिर छोटी ग्वाल टोली सदर, में  26 को फुटेगी कृष्ण की मटकी।

बैतूल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव दिनांक 26 अगस्त को अति धूमधाम से मनाने जा रहे है। जहाँ दिनांक 25 अगस्त को सुबह 10. 00 बजे से अखण्ड रामायण पाठ किया जावेगा तथा दिनांक 26 अगस्त 2024 सोमवार प्रभु के विशेष श्रृंगार दर्शन रात्री 8 बजे से आरती के साथ संगीतमय भजन संध्या के पश्चात मध्य रात्री 12 बजे अति धूमधाम से महा आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाकर, मटकी फोड़ कार्यक्रम एवं प्रसादी वितरण किया जावेगा। अतः समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं भक्तजनों से अनुरोध किया जाता है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बढ़ चढ़ भाग ले। श्री गोपाल कृष्ण मंदिर छोटी ग्वाल टोली शास्त्री वार्ड बैतूल द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षीउल्लास एवं भाव भक्ति के साथ मनाया जा रहा है कार्यक्रम 25 अगस्त को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ प्रातः 10 बजे से, 26 अगस्त को बाल गोपाल अभिषेक एवं हवन पूजन दोपहर 12 बजे से, प्रभु के विषेष श्रृंगार दर्षन रात्रि 8 बजे, संगीतमय भजन संध्या रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक, मध्य रात्रि श्री कृष्ण जन्म आरती एवं प्रसादी वितरण रात्रि 12,30 से मटकी फोड़ आयोजन अवष्य पधारें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.