Krishna Janmashtami : बीजासनी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारिया प्रारंभ।।

बीजासनी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारिया प्रारंभ।।

सोमवार को धूमधाम से मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव।।

बैतूल गंज सब्जी मंडी स्थित बीजासनी माता मंदिर में आगामी 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को धूम धाम से मनाए जाने की तैयारिया प्रारंभ हो चुकी हैं। इस अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा तथा भगवान को 51 किलो मिठाई , 11 किलो माखन मिश्री , केसर दूध व पंजरी का भोग लगाया जाएगा तथा प्रसाद वितरित होगा।।मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर की विशेष साज सज्जा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा की प्रारंभ की गई है , श्री लड्डू गोपाल जी की सुंदर झांकी भी तैयार की जाएगी , जिसका पूजन भक्तगण कर सकेंगे ।। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.