Crime news: महिला की अंधविश्वास के चलते की गई हत्या कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे में किया गिरफ्तार
महिला की अंधविश्वास के चलते की गई हत्या कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे में किया गिरफ्तार

बैतूल । कोतवाली थाना हत्या की वजह जान कर हो जाएंगे दंग क्यों की हत्या करने वाला व्यक्ति हुआ अंधविश्वास का शिकार जहां पर कचंडी देवी की कसम देकर किसी आरोपी को बीमार करने के शक में हत्या की गई है। ऐसी घटनाएं अंधविश्वास और धार्मिक भावनाओं का गलत तरीके से उपयोग होने का उदाहरण हैं। इस मामले में चंडी देवी की कसम का इस्तेमाल किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर करने के लिए किया गया, जो कि असल में केवल एक भ्रांति थी।कोतवाली पुलिस ने मात्र 12 घंटे में हत्या के थाना क्षेत्र आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई तेज़ी और कुशलता का उदाहरण है, जो पुलिस की तत्परता और जांच प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाती है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से न्याय की प्रक्रिया में गति आती है और समाज में कानून-व्यवस्था की मजबूती का संदेश जाता है।
यह मामला है जाने एक नज़र में
बैतूल दिनांक 25.08.2024 को शाम करीब 06 बजे 100 डायल मे सूचना प्राप्त हुई कि हिवरखेडी में नीलगिरी प्लांटेशन जंगल मे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल मौके पर चौकी प्रभारी खेड़ी इरफान कुरैशी सउनि. प्रवीण पचौरी प्रआर, ब्रजेश रघुवंशी पहुँचे जो मृतिका महिला शोभा साहू पति रामदयाल साहू उम्र 60 साल की किसी अज्ञात आरोपी के व्दारा धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करना पाया गया। मृतिका के पास लकड़ी का गट्ठा पड़ा मिला। मृतिका के परिजन से पूछताछ पर जानकारी मिली कि महिला करीब 01 बजे लकड़ी लेने के लिये जंगल गई थी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री शालनी परस्ते के व्दारा घटना स्थल का सुपरविजन किया जाकर थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किये गये। मौके पर फरियादी जितेन्द्र पिता रामदयाल साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम हिवरखेडी मृतिका का लड़का की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 809/2024 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल जंगल के आस पास खेत में काम करने वाले लोगो व गांव में घटना दिनांक को लकड़ी लेने के लिये गई महिलाओं व जंगल में जानवर चराने के लिये गये लोगो से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि संदेही सरवन उर्फ प्रीतम पण्डोले जंगल में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। संदेही की घर पर तलाश करने पर संदेही घर में नही मिला। पुलिस टीम के व्दारा लगातार तलाश करने पर दिनांक 26.08.2024 को शाम करीब 08 बजे हाईवे में बाहर भागने के लिये बस का इंतजार करते हुये पकड़ा गया। जिसे थाना कोतवाली में लाकर पूछताछ करने पर संदेही ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि करीब 03 माह पहले आरोपी को मृतिका रात्रि में घर जाते समय मिली थी, आरोपी शराब के नशे में था तब आरोपी ने मृतका को कुछ बोला था तो मृतिका ने उसे चण्डी देवी की शपथ दे दी थी जिसके कारण वह करीब 02 महिना बिमार रहा इसी कारण आरोपी ने सोच कर रखा था जिस दिन मृतिका कही भी अकेली मिलेगी तो उसकी हत्या करेगा और दिनांक 25.08.2024 को जब वह जंगल लकड़ी लेने के लिये गया था तो महिला जंगल में अकेली लकड़ी बीनते मिली तो • आरोपी ने महिला की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और घर जाकर कपड़े बदलकर बैतूल चला जाना बताया।उक्त महिला के अंधे कत्ल की हत्या का खुलासा कोतवाली पुलिस व्दारा 12 घण्टो के अंदर
ही कर दिया गया। अपराध के खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी में निरी. देवकरण डेहरिया, उनि. इरफान कुरैशी, सउनि. प्रवीण पचौरी, प्रआर. ब्रजेश रघुवंशी, प्र आर दीपक कटियार, आर. रोहित, आर. ओमकार, आर. राजकुमार रघुवंशी. आर. विशाल राजपूत, आर. प्रदीप कहार, आर. महेश नगदे के व्दारा सराहनीय कार्य किया है।आरोपी -सरवन उर्फ प्रीतम पण्डोले पिता झनकलाल पण्डोले उम्र 21 साल निवासी हिवरखेड़ी थाना कोतवाली जप्ती घटना घटित करने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी,घटना के समय पहने कपड़े। जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल करा कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया
