Betul News:तालाब में नहाने गये दो मासुम बालकों की दर्दनाक मौत रात 10 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
तालाब में नहाने गये दो मासुम बालकों की दर्दनाक मौत रात 10 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बैतूल मामला बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ला की जहां गुरूवार दोपहर 2:00 बजे से घर से गए बच्चों के शव ग्राम के ही तालाब में मृत अवस्था में मिले प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन पिता अमरलाल बेले उम्र 12 साल निवासी खेड़ला तरुण पिता गणेश उम्र 12 साल निवासी शिवपुरी परासिया जिला छिंदवाड़ा यह दोनों ही बालक दोपहर 2:00 से घर से निकले थे जब शाम लगभग 7:30 बजे तक जब यह घर नहीं लौटे तो घर वालों ने ढूंढने पर दोनों बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे पड़े मिले इसके बाद परिजनों द्वारा गंज थाना को इसकी सूचना दी गई गंज थाना को सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा और तत्काल तालाब के किनारे रखे कपड़े चप्पल को देखते हुए संदेह हुआ किया दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए होंगे इसके तुरंत बाद गंज थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी और टीम घटनास्थल पर पहुंची वही एसडीओपी भी सूचना लगते ही घटना स्थल पर पहुंच गईं थीं।एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया अंधेरा होने के कारण आसपास हैलो जन लगाए गए और रेस्क्यू किया गया लगभग रात 10:00 बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और दोनों ही बालकों के शवों को तालाब से निकाल लिया गया बच्चों के शवों को बैतूल जिला चिकित्सालय के मर्चुरी में रखा गया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शवो को परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों ही बालकों की उम्र लगभग 12 साल है जिसमें से तरुण अपने मां के यहां खेड़ला आया हुआ था वही इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है, और सभी ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अनोखा सच न्यूज़ की जनता से अपील
इस दुखद घटना के बाद जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को तालाब, नदी, या किसी भी गहरे पानी में नहाने के लिए अकेले न जाने दें। अनोखा सच न्यूज़ की तरफ से प्रशासन से अपील है की तालाब और नदी जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय बढ़ाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
