Betul breaking News:पिकनिक बनाने गए तीन युवक नदी में फंसे दो सुरक्षित निकले एक का रेस्क्यू चालू

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ पिकनिक बनाने गए तीन युवक नदी में फंसे दो सुरक्षित निकले एक का रेस्क्यू चालू

बैतूल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाकूड़ के पास पहाड़ी पर पिकनिक बनाने गए तीन युवक नदी में नहा रहे थे तभी अचानक नदी के पानी का जल स्तर बढ़ने से तीनों युवक बहने लगे दो युवक तो नदी से निकल गए परंतु एक युवक के बहने की खबर सामने आ रही है सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया है फिलहाल युवक का रेस्क्यू नहीं हो पाया एसडीओपी रोशन जैन से मिली जानकारी के अनुसार बहने वाला युवक का नाम ऋषभ वाघमारे है एसबीआई बैंक में कार्यरत बताया जा रहा है यह लोग पहाड़ पर खाना बना रहे थे तभी नहाने नदी में गए और अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और यह घटना हो गई ऐसी घटनाओं से हमें यह सीखने की जरूरत है कि प्राकृतिक स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और नदी-झीलों में जाने से पहले उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

इनका कहना है 

सारणी एसडीओपी ने बताया कि पानी में बह युवक का नाम ऋषभ वाघमारे बताया जा रहा रहा है SBI बैंक में पदस्थ है sdop रोशन जैन ने बताया कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है परंतु सूचना मिलने तक अंधेरा हो गया था अंधेरा और बारिश के चलते रेस्क्यू करने में कठिनाई हो रही है वही घटनास्थल पर मोबाइल नेट पर नहीं होने से संपर्क होने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.