Theft Disclosure:मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया 12 मोटर सायकल चोरी का खुलासा
मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया 12 मोटर सायकल चोरी का खुलासा

बैतूल शहर में चोरी के वाहनों की पतासाजी और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत दिनांक 02.09.2024 को शहर से 4 कीमती मोटर सायकल चोरी होने की सूचना थाना कोतवाली में प्राप्त हुई। इन मामलों में अपराध क्रं. 838/24, 840/24, 842/24, और 843/2024 के तहत धारा 303(2) बीएनएस का पंजीकरण कर जांच शुरू की गई।थाना स्तर पर उप निरीक्षक वहीद खान, नितिन उईके, दिनेश कुमरे, सहायक उप निरीक्षक अरूण यादव, प्र.आर. दिनेश निमोदा, आरक्षक अनुज यादव, उज्जवल दुबे, प्रफुल्ल, प्रदीप कहार, और पवन लौवंशी की अलग-अलग टीम बनाकर घटना स्थलों और शहर में उपलब्ध साक्ष्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। घटना स्थल और मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।
संदिग्धों – 01. सुजीत मौसिक पिता संतोष मौसिक निवासी विजयग्राम, 02. पंकज पिता श्रीराम यादव निवासी सिंगार चावडी, 03. विवेक पिता अनुप यादव निवासी कटकुही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने थाना चिचोली, चौकी पाढर, थाना झल्लार और थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र से कुल 12 मोटर सायकल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इनमें से 5 मोटर सायकल बेच दी थीं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 11 मोटर सायकल और 1 मोटर सायकल के पार्ट्स, जिसकी कुल कीमत करीब 11 लाख 55 हजार है, बरामद किए। सभी आरोपियों को आज, दिनांक 04.09.2024 को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुजित पिता संतोष मौसिक, उम्र 19 वर्ष, निवासी विजयग्राम, थाना झल्लार
2. पंकज पिता श्रीराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंगार चावडी, थाना चिचोली
3. विवेक पिता अनुप यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी कटकुही, थाना चिचोली
चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी
1. गोलू उर्फ चंद्रप्रकाश पिता जयदयाल चौरे, उम्र 31 वर्ष, निवासी काजली
2. रमेश पिता माध्या जी चौरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी काजली, थाना मुलताई
3. गोलू पिता शिव सरिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी काजली, थाना मुलताई
4. सुखराम पिता जेठू उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी छिपन्या पिपरिया, थाना बोरदेही इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक वहीद खान, नितिन उईके, दिनेश कुमरे, सहायक उप निरीक्षक अरूण यादव, प्र.आर. दिनेश निमोदा, महेन्द्र पवार, विनय पांडे, आरक्षक अनुज यादव, प्रदीप कहार, उज्जवल दुबे, प्रफुल्ल, पवन लौवंशी, शशांक यादव, महेश नगदे, और विशाल राजपूत की विशेष भूमिका रही।
