Double wicket match:बैतूल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का सफल आयोजन
बैतूल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का सफल आयोजन

बैतूल के लाल बहादुर स्टेडियम में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण 2024 का भव्य और सफल आयोजन रविवार के दिन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और पांच क्वालीफायर मैच खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में आर्यन चिमटे और सचिन धुर्वे (काका) की टीम ने 3 गेंदों में अंकित और बनारसी की टीम को हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का यह फॉर्मेट काफी दिलचस्प रहा, जहां हर टीम को दो-दो ओवर के नॉकआउट मैच खेलने का मौका मिला। एक अनोखा नियम यह भी था कि आउट होने पर बैटिंग टीम को -4 की पेनल्टी दी जाती थी, जिससे खेल में और अधिक रोमांच जुड़ गया। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन का श्रेय महेंद्र सिंह, अजय वरवड़े, और सप्पू साहब के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। आयोजन टीम में नितेश बारंगे, सचिन धुर्वे, आर्यन चिमटे, सत्येंद्र चौकीकर, हिमांशु काजोडे, उदित पाटणकर, चंद्रभान बारसकर, सुनील मालवी, अभिजीत राठौर, राहुल राठौर, आशीष पवार, शिवांशु यादव, राहुल पवार, बाबी, मनोज दहिकर, अक्षय पवार और उमेश पवार शामिल थे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस टूर्नामेंट ने स्थानीय खेल प्रेमियों के बीच काफी उत्साह पैदा किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की और अधिक अपेक्षा की जा रही है।
