Betul News:नितिन अग्रवाल बने नेशनल मीडिया फाउण्डेशन के बैतूल जिला अध्यक्ष

नितिन अग्रवाल बने नेशनल मीडिया फाउण्डेशन के बैतूल जिला अध्यक्ष

ग्रामीण पत्रकारों को किया एकजुट होने का आह्वान

बैतूल। नई दिल्ली की नेशनल मीडिया फाउण्डेशन की चयन निर्णायक कमेटी द्वारा नितिन अग्रवाल को बैतूल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति में संभाग अध्यक्ष अनीश नायर की अनुशंसा महत्वपूर्ण रही। नितिन अग्रवाल का कार्यकाल आगामी आदेश तक रहेगा, और उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे संगठन की गोपनीयता बनाए रखते हुए इसे और भी मजबूत करेंगे।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद नितिन अग्रवाल ने बैतूल जिले के ग्रामीण अंचलों के सभी पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समिति से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान करें। उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम के पत्रकार अगर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं या समिति से जुड़ना चाहते हैं, तो वे 7000181610 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कदम बैतूल के पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.