Betul Breking:जंगली जानवर का मांस बनाते पकड़ा चौकीदार और उसके दोस्तों को मामला बनाने की जगह कर दी लीपापोती बताया मौके पर कुछ भी नही मिला ताप्ती रेंज का मामला

जंगली जानवर का मांस बनाते पकड़ा चौकीदार और उसके दोस्तों को मामला बनाने की जगह कर दी लीपापोती बताया मौके पर कुछ भी नही मिला ताप्ती रेंज का मामला

Oplus_131072

 

बैतूल – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वन्य प्राणियों के शिकार के बाद पार्टी मनाने के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है अभी कुछ दिन पूर्व ही एक मामला आया था जहाँ जंगली सुअर का मांस पकाकर खाने के मामले में मांस सहित दो आरोपी धराये थे कि ताज मामला दक्षिण वन मंडल की ताप्ती रेंज से सामने आया है जहाँग्राम सिल्लू ढाना जंगल का चौकीदार ही वन्य प्राणियों के शिकार में लिप्त था जानकारी लगते ही मामले की जांच के लिए एक जांच दल उड़नदस्ता के साथ गया था जहाँ उन्हें अवैध रूप से लगे बिजली के तार होना पाया गया पर मामले में चौकीदार पर कोई कार्यवाही किये बिना ही मामले को सांठगांठ कर रफा दफा कर दिया गया सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी आयी है इस पूरे प्रकरण को दबाने के लिए मोटा लेनदेन भी हुआ है जिसमे जांच दल में शामिल सभी कर्मचारियों के वारे न्यारे हो गए है पर अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जंगल के रक्षक ही भक्षक वाले काम करेंगे तो आम जन से क्या ही अपील की जाए या वन्य प्राणियों के संरक्षण की मुहिम ही कोरे वादे में तब्दील ही होगी अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा क्या जांच करवाई जाएगी और वन्य प्राणी शिकार कर उसे खुराक बनाने वालों पर मामला दर्ज होता है या इसी तरह वन्य प्राणियों का शिकार होता रहेगा ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.