Betul News:इस का जिम्मेदार आखिर कौन अधिकारी शासन प्रशासन या जन प्रतिनिधि ?

इस का जिम्मेदार आखिर कौन अधिकारी शासन प्रशासन या जन प्रतिनिधि ?


बैतूल। शहर में विकास की गंगा इतनी बही है इसका जीता जागता उदाहरण बैतूल शहर के हर गली चौक चौराहे पर नजर आ रहा है। जिले में जो सड़के बनी है उसको महज लगभग 3 महाने पहले बनी और आज इतनी मजबूत सड़क जिले वासियो को देखने को मिला है शायद ही ऐसी सड़क कहीं पर बनी होगी इसके लिए आखिर शहर की जनता शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करने में पीछे नहीं है रही क्योंकि जनता का कहना है कि बैतूल में विकास की गंगा और विकास के नाम से जाने वाले व्यक्ति कि आखिर क्यों इस पक्की सड़क के लिए चुप्पी सादे हुए हैं क्योंकि जिले के लोग सुबह जो मंजन करते हैं उसे लेकर यहां तक रात के खाने की दाल सब्जी से लेकर हर व्यक्ति अपना टैक्स देता है उसके बावजूद भी सुविधा के नाम पर उन्हें इस तरह की सड़के मिल रही है जिससे वह दुर्घटना के शिकार हो रहा है। लेकिन बैतूल के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि चुप्पी सादे हुए हैं!याद रखना नेतागिरी अफसरी तुम्हें करना है, अपने-अपने पुरखों की इज्जत धूल में मिलाकर धन तुम्हें कमाना है, मुझे नहीं। देखें किसकी गिल्ली हजार होती हैं?

आखिर बैतूल की जनता का कसूर क्या उन्होंने चार विधायक एक सांसद लाकर गुनाह किया?

आखिर क्यों सड़क बनाने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट नहीं किया जा रहा?

क्या जानता के टेक्स और वोटो का कोई महत्व नहीं जो इतना बड़ा भ्रष्टाचार करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं?

जिम्मेदार अधिकारी ने क्यों साधी चुप्पी कही उस में कमीशन का तो खेल नही?

शहर में जो सड़के बनाई गई है उसकी गुणवत्ता बहुत ही खराब है वैसे शहर में भाजपा की नगर परिषद से लेकर पांच विधायक एक केंद्रीय राज्य मंत्री मिला है लेकिन फिर भी बैतूल जिले का विकास इतना पागल हो गया है कि अपने आप पर शर्मिंदा है

युवा पत्रकार साहिल खान

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.