Betul News:नचरास गरबा की अनोखी पहल गरबा उत्सव से जमा हुई सहयोग राशि वृद्धाश्रम में जमा कर, वृद्धों के साथ मनाई जाएगी माता रानी की अष्टमी
नचरास गरबा की अनोखी पहल गरबा उत्सव से जमा हुई सहयोग राशि वृद्धाश्रम में जमा कर, वृद्धों के साथ मनाई जाएगी माता रानी की अष्टमी

बैतूल। बैतूल नगर में जगह-जगह गरबे के आयोजन किया जा रहे हैं और उन आयोजन करता के संचालकों द्वारा पास बेचकर मुनाफा कमाया जाता है? यह बात किसी से भी नहीं छुपी है। लेकिन वही इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले नचरास गरबा आयोजन समिति द्वारा एक अलग ही पहल की शरुआत की है नच रास गरबा द्वारा इस वर्ष गरबा उत्सव से जमा की गई सहयोग राशि को एक विशेष सामाजिक कार्य में लगाने का निर्णय लिया है। समिति ने घोषणा की है कि इस राशि को शहर के स्थानीय वृद्धाश्रम में दान किया जाएगा, जहां इसका उपयोग बुजुर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए किया जाएगा। समिति के अनुसार, माता रानी की अष्टमी के दिन, गरबा आयोजन समिति के सदस्य वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ दिन बिताएंगे और वहां माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद विशेष प्रसाद वितरण होगा और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बुजुर्ग भी उत्सव का हिस्सा बनेंगे और गरबा आयोजन के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियों में शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष शीतल खतरकर ने कहा, “हमारे गरबा उत्सव का उद्देश्य केवल आनंद और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा भी करना है। हमें खुशी है कि इस बार हम वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ अष्टमी का पर्व मना पाएंगे और उनके जीवन में थोड़ी खुशियां जोड़ सकेंगे।यह पहल समिति द्वारा पहली बार नहीं की गई है, इससे पहले भी समिति ने समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सहयोग किया है। इस वर्ष की अष्टमी विशेष होगी, क्योंकि यह त्योहार न केवल गरबा की धूमधाम से बल्कि बुजुर्गों के प्रति सेवा और सम्मान से मनाया जाएगा। आयोजक समिति में टीम सदस्यों के नाम श्याम खतरकर ,सरिता खतरकर , दुर्गेश निरापुरे, शीतल निरापुर, माला, राहुल नागले,मोंटी,चेतन, अर्चना वर्मा नच रास के सभी टीम का विशेष योगदान है
