Betul News:भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी युवक पर किया जानलेवा हमला

भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी युवक पर किया जानलेवा हमला

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जयपाल नरवरे पर एक युवक पर गंभीर हमला करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना तब सामने आई जब बबलू खाकरे नामक व्यक्ति, जो कि खापा गांव का निवासी है, अपने खेत से चोरी हुए सामान की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। जानकारी मिलते ही, जयपाल नरवरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बबलू खाकरे के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बबलू खरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, इस घटना ने भाजपा नेताओं पर बढ़ती गुंडागर्दी के आरोपों को फिर से उजागर किया है, खासकर तब जब स्थानीय नेता इस पर मौन बने हुए हैं। बबलू खरे ने बताया कि उसने पहले भी आठनेर थाने में इस घटना की शिकायत की थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण उस समय मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। जयपाल नरवरे ने आश्वासन दिया था कि वह चोरी किए गए सामान को वापस कर देगा, लेकिन बाद में उसने फिर से बबलू खाकरे के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

बबलू खाकरे का कहना है कि जयपाल नरवरे राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है और उसके हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में लगातार भाजपा के छुट भईया नेताओं की गुंडागर्दी के चलते स्थानीय लोगो का पुलिस प्रशासन से कहना है कि ऐसे गुड़ागर्दी करने वाले पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और पीड़ित को न्याय मिल सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.