Betul News:बैतूल पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी

बैतूल पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी

बैतूल, शुक्रवार के दिन स्कूल जा रही छत्राओं के साथ अज्ञात बाइक चालक द्वारा लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, थाना बैतूल बाजार पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शालनी परस्ते के मार्गदर्शन में की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को थाना बैतूल बाजार में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा नाबालिग बालिकाओं से लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और अपराध क्रमांक 392/24 के तहत धारा 75 बी एन एस, 7/8 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर आरोपी की पहचान की और मुखबिरों की सहायता से आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है, जो अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई थी।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, उपनिरीक्षक मस्तकार, और उपनिरीक्षक विनोद मालवीय के साथ सायबर सेल टीम और कंट्रोल रूम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक की अपील 

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.