Betul crime News:बैतूल दोस्त के साथ मारपीट से छुड़ाने गये युवक पर चाकू से जानलेवा हमला पेट में आई गम्भीर चोट

बैतूल दोस्त के साथ मारपीट से छुड़ाने गये युवक पर चाकू से जानलेवा हमला पेट में आई गम्भीर चोट

oplus_0

बैतूल बैतूल घटना बेतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा कॉलोनी की है जहां शनिवार की रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच आर्यन विश्वकर्मा ओर हिम्मा,सलमान , तनवीर बबलू, रिजवान के किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसको देखकर गोलू पिता बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 27 निवासी इन्दिरा कालोनी आर्यन को बचाने के लिए बीच बचाव करने के लिए झगड़े के बीच में गया तभी हिम्मा,सलमान , तनवीर बबलू, रिजवान ने गोलू विश्वकर्मा को पड़कर उसके पेट में चाकू घोप दिया जिसके चलते गोलू विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके बाये तरफ पेट की पसली के निचे आई गम्भीर चोट गंज थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची है और युवक से पूरे मामले की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार बताए जा रहे हैं

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.