Betul News:कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल की फरार साजिशकर्ता महिला को भी किया गिरफ्तारी

कोतवाली थाना क्षेत्र में जला हुआ शव मिलने से फैली थी सनसनी

कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल की फरार साजिशकर्ता महिला को भी किया गिरफ्तारी

कोतवाली थाना क्षेत्र में जला हुआ शव मिलने से फैली थी सनसनी

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले दिनांक 27.04.2024 को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मलियाढाना में श्यामा उईके के खेत की बंधिया के नीचे 30 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव पड़ा हुआ था। शव इतनी बुरी तरह जला हुआ था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी खेड़ी और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से प्राप्त सबूतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला अपराध क्रमांक 460/24, धारा 302, 201 भादवि के तहत दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और साइबर साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण का खुलासा करते हुए दिनांक 19.10.2024 को हत्या के मुख्य आरोपी संदीप दाहीकर और नीलेश चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी, जो 20 वर्ष के हैं और बर्रा कास्या, थाना झल्लार के निवासी हैं, पर हत्या में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद इस जघन्य अपराध के कई रहस्यों से पर्दा उठाया।

फरार साजिशकर्ता महिला की गिरफ्तारी

इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता मनीता दाहीकर, जो हत्या के बाद से फरार चल रही थी, की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। आखिरकार, 23.10.2024 को पुलिस को सफलता मिली जब मनीता को ताप्ती नदी के पास दादू ढाना जोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मनीता दाहीकर, गाडागोहान, थाना झल्लार की निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विशेष टीम की मेहनत रंग लाई

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की विशेष टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी शालिनी परस्ते ने किया, जबकि निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश सरेयाम, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, प्रआर ब्रिजेश रघुवंशी, म.आर. निर्मला, लीमा मरकाम और साइबर सेल की टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.