Betul News:संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं की निजता का उल्लंघन: वीडियो रिकॉर्ड कर स्कूल प्रबंधन ने हार्ड डिस्क की नष्ट, नहीं दी गई पुलिस को सूचना नहीं।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं की निजता का उल्लंघन: वीडियो रिकॉर्ड कर स्कूल प्रबंधन ने हार्ड डिस्क की नष्ट।

बैतूल जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शाहपुर में गंभीर मामला 21 अक्टूबर को बैतूल जिले के शाहपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया। इस प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग के तीन जिलों से करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान, छात्राओं के कपड़े बदलने के लिए जिस कमरे का उपयोग किया गया, उसमें सीसीटीवी कैमरा चालू था, जिससे छात्राओं की निजता का उल्लंघन हुआ।
सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग का पता चलते ही हड़कंप
प्रतियोगिता के दौरान, कुछ छात्राएं कपड़े बदलने के लिए एक कमरे में गईं। उसी समय उन्हें यह ज्ञात हुआ कि उस कमरे में एक चालू सीसीटीवी कैमरा मौजूद है। कैमरे ने छात्राओं के कपड़े बदलने के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिससे छात्राओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत इस बारे में अपने शिक्षकों को जानकारी दी, जिसके बाद शिक्षकों ने इस मामले को स्कूल प्रबंधन के सामने उठाया।हालांकि स्कूल प्रबंधन ने वीडियो को तुरंत डिलीट कर दिया गया। हालांकि, छात्राओं को यह आशंका थी कि वीडियो बाद में भी रिकवर किया जा सकता है। इस बीच, जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों ने कथित रूप से इस मामले को दबाने की कोशिश की और हार्ड डिस्क को नष्ट कर दिया ताकि वीडियो की रिकवरी न हो सके। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि हार्डडिस्क को नष्ट करने से पहले पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई
विधायक ने जताई नाराजगी, पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?

वैसे इस मामले में स्थानीय विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस प्रशासन को सूचित क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्राओं की सुरक्षा और निजता से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा है। पुलिस को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की, जिससे पूरी स्थिति और गंभीर हो गई है।
