Betul breaking:बैतूल: बंद कमरे में महिला की संदिग्ध मृत्यु, हत्या की आशंका

बैतूल: बंद कमरे में महिला की संदिग्ध मृत्यु, हत्या की आशंका

Oplus_131072

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर में एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत की। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। ग्राम सुहागपुर, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया।थाना प्रभारी अंजना दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।बंद घर में महिला मृत पाई गई, शव को देखकर  अंदेशा है कि मृत्यु दो दिन पहले हुई होगी। महिला के शव की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है और संदिग्ध परिस्थितियों को खंगाल रही है।बैतूल बाजार थाना प्रभारी ने अंजना धुर्वे ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। इलाके में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.