Betul News:सीएम राइज स्कूल, बैतूल बाजार में आयोजित ‘प्रयास – एक कोशिश’ कार्यशाला

सीएम राइज स्कूल, बैतूल बाजार में आयोजित ‘प्रयास – एक कोशिश’ कार्यशाला

बैतूल पुलिस विभाग और प्रत्याशा संस्था के संयुक्त प्रयास से आज सीएम राइज स्कूल, बैतूल बाजार में *’प्रयास – एक कोशिश’* पहल के तहत नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां

कार्यशाला में निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई

साइबर सुरक्षा और जागरूकता।

बालिकाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराधों की रोकथाम।

देह व्यापार के खिलाफ जागरूकता।

बाल विवाह निषेध एवं कानूनी प्रावधान।

पुलिस की भूमिका और सहयोग।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका।

छात्राओं द्वारा सृजनात्मक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा महिला सशक्तिकरण पर रंगोली प्रदर्शनी।

साइबर सुरक्षा और बाल विवाह निषेध पर चित्रकारी।सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेशपरक पेंटिंग।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित कलाकृतियां।

 पुरस्कार वितरण समारोह 

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया:

सर्वश्रेष्ठ रंगोली।

जागरूकता संदेश पर आधारित श्रेष्ठ चित्र।

सामाजिक विषयों पर श्रेष्ठ पेंटिंग।

प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी।

साइबर अपराध पर विशेष सत्र

कार्यशाला में साइबर सैल प्रभारी ने बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए:

सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग

अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।निजी जानकारी और फोटो साझा करने से बचें।मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव:

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

बैंक खाता जानकारी और ओटीपी साझा न करें।

साइबर बुलिंग और हैरेसमेंट का समाधान:

अश्लील मैसेज या धमकी मिलने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल

महिला एवं बाल विकास अधिकारी

एसडीओपी शाहपुर एवं बैतूल

साइबर सैल प्रभारी

वन स्टॉप सेंटर प्रभारी

जन अभियान परिषद के समन्वयक

स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि

प्रत्याशा एवं प्रदीपन संस्थान के सदस्य

समाजसेवी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

महत्वपूर्ण संदेश एवं निर्देश

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल ने बताया कि नाबालिग बालिकाओं का विवाह वैध नहीं है और इस दिशा में बालिकाओं को जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बालिकाएं अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

साइबर हेल्पलाइन: 1930

पुलिस हेल्पलाइन: 100

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

महिला हेल्पलाइन: 1090

बाल विवाह रोकथाम अभियान

कार्यक्रम के दौरान “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। बाल विवाह एवं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जन सहयोग आवश्यक है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.