Gambling News:कोलगांव में फिर सक्रिय हुए जुआरी महाराष्ट्र आमला के खिलाड़ी पहुंच रहे !
कोलगांव में फिर सक्रिय हुए जुआरी महाराष्ट्र आमला के खिलाड़ी पहुंच रहे !

बैतूल। बैतूल पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है उसके बावजूद भी महज कुछ दूरी पर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुआरी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडोरी रोड पर नायक चारसी नामक स्थान पर शाम 5:00 बजे से जुआ खेलने वालों की महफिल सजने लगती है। वही जुआ खेलने के लिए आमला और महाराष्ट्र के जुआरी भी आ रहे हैं। सत्रों से मिली जानकारी में कि जुआ खिलाने वाले व्यक्ति पंकज, गब्बर, पंकू और आमला के पुराने जुआरी साझेदारी कर रहे हैं। यह क्षेत्र पहले भी जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है, और अब यह फिर से सुर्खियों में है। महाराष्ट्र से आ रहे जुआरी न केवल क्षेत्रीय की शांति वातावरण को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि यह गतिविधि कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बन रही है। आमला और कोलगांव के जुआरी इस अड्डे का हिस्सा बनकर अपने जुआ के साम्राज्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
