Betul breaking News:हाईवे पर बड़ा हादसा: लोहे के एंगल से भरा ट्रक पलटा दो लोगों की दर्दनाक मौत
हाईवे पर बड़ा हादसा: लोहे के एंगल से भरा ट्रक पलटा दो लोगों की दर्दनाक मौत

बैतूल जिले के नेशनल हाईवे साईंखंडारा रोड पर एक लोहे के एंगल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो व्यक्तियों की जान चली गई। ये दोनों सड़क किनारे खड़े थे क्योंकि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। घटना साईंखंडारा के पास रेस्ट पॉइंट के किनारे हुई। मृतकों की पहचान चंदन पिता तुलसीराम (उम्र 60 वर्ष, निवासी देशबंधु वार्ड टिकरी) और सुनील बागडे (निवासी कालापाठा बैतूल) के रूप में हुई है। दोनों छिंदवाड़ा से वापस बैतूल आ रहे थे, जब उनकी जिप्सी खराब हो गई। उन्होंने परिजनों को फोन कर मदद के लिए बुलाया थाइसी दौरान, लोहे के एंगल से भरा एक ट्रक सड़क पर असंतुलित हो गया और पलट गया। ट्रक पलटते ही ये दोनों व्यक्ति उसके नीचे दब गए। घटना के बाद तत्काल जेसीबी की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
