Betul News:विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा 60 दिव्यांग बच्चों को विधायक निधि से 1000 -1000 रुपए देने की घोषणा की

विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा 60 दिव्यांग बच्चों को विधायक निधि से 1000 -1000 रुपए देने की घोषणा की

मुलताई; आज कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र मुलताई द्वारा दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय नवीन हाई स्कूल मुलताई के प्रांगण में रखा गया। जहां दिव्यांग बच्चों द्वारा अलग अलग खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना हुनर दिखाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुलताई विधानसभा विधायक चंद्रशेखर देशमुख की उपस्थिति रही। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने वहां उपस्थिति 60 दिव्यांग बच्चों को विधायक निधि से 1000 – 1000 हजार रुपए देने की घोषणा की। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि खेलों का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता हैं। खेल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी होता हैं। खेल से व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने के साथ परिस्थितियों से लड़कर निकलने की क्षमता का विकास होता हैं विधायक ने कहा कि भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि खेल से बच्चों को आगे बढ़ने के अनेकों अवसर प्राप्त होते हैं सरकार इसके लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। खेल के द्वारा बच्चों को देश विदेश में जाकर स्वयं के सहित देश प्रदेश का नाम रोशन करने अवसर प्राप्त होता हैं, इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में खेलो में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, नवीन पवार, धर्मेंद्र नरवरे, अभिषेक खंडेलवाल, भूषण चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.