Betul News:झूठी शिकायत का पर्दाफाश शिकायत करता का वीडियो आया सामने!
झूठी शिकायत का पर्दाफाश शिकायत करता का वीडियो आया सामने!

बैतूल। अनोखा सच जा अन्याय होता है या कही गलत होता है उस की तह तक जाकर सच्चाई को जनता के बीच रखें का काम करता है वो कहते हैं उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है! झूठ चाहे कितना भी चिल्ला ले लेकिन वह सच की आवाज दबा नहीं सकता।बैतूल में किस तरह से झूठ की बुनियाद पर लोगों को बदनाम करने के लिए नए-नए प्रेत्रों को आजमाया जा रहा हैं लेकिन वह कहते हैं ना सांच को आंच नहीं तो वही आम लोगों को षड्यंत्र के तहत फसाने मैं अड़ीबाज करने वाले लोगों की कमी नहीं है तो इसमें पुलिस विभाग भी कोई अछूता नही रहा पुलिस की छवि धूमल करने के लिए भी ब्लैकमेलिंग और अड़ीबाजी करने वाले लोग पीछे नहीं हट रहे हैं हाल ही में एक शिकायत पुलिस में कार्यरत आरक्षक पवन के खिलाफ मंगलवार पुलिस जन सुनवाई के दिन होती है शिकायतकर्ता एक आवेदन में लिखना है कि पुलिस में कार्यरत आरक्षक पवन मेरे से मक्का मुर्गा यहां तक की गुटखे के लिए भी पैसे का दबाव बनाता है तो वही शिकायतकर्ता का एक वीडियो अगले दिन सामने आता है कि वह जब शिकायत करने गया तो उसे उसका खुद का होश नहीं था क्योंकि शिकायत करता ने खुद वीडियो में कहां है कि मैं तो घर पर ही था मेरे को दुर्गेश यादव द्वारा शराब पिलाकर ले जाया गया और कहा कि यह एक कागज एसपी ऑफिस चलकर देना है यह बातें वह शिकायतकर्ता वीडियो में बता रहा है ग्रामीणों को,तो अभी सवाल है कि आखिर दुर्गेश यादव द्वारा पुलिस की झूठी शिकायत एवं छवि धूमिल करने के मामले में बैतूल पुलिस क्या कार्रवाई करती है या यूं ही लोगों की छवि धूमिल करने के लिए ऐसे लोगों को छोड़ दिया जाएगा जो आए दिन समाज के लिए एक घातक साबित होंगे क्योंकि ऐसी मानसिकता की सोच रखने वाले लोग कब कहां किसको अपने पैसों की लालच के लिए बली का बकरा बना दे! वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश यादव क्षेत्र के भोले भाले लोगों को पुलिस में अच्छी पकड़ होने का दावा कर ग्रामीणों से पैसे लेने का भी काम किया जाता है। पुलिस के नाम पर ग्रामीण से पैसे लेने की खबर आरक्षक को लगी तो आरक्षक द्वारा दिनेश यादव को चमकाया गया। वही आरक्षक द्वारा कहा गया कि थाने के आसपास भी दिखाई नहीं देना। पुलिस के नाम पर पैसे लेने का खेल खत्म होता देख दुर्गेश यादव ने एक झूठी कहानी रच कर ग्रामीण को दारू पिलाकर उसे आरक्षक के खिलाफ झूठी शिकायत करवा दी गई लेकिन वह कहते हैं ना सच को आंच नहीं
यह लगाएं गए थे आरोप

जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजली निवासी खेमचंद पिता भिकारी धुर्वे (43) ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। खेमचंद ने शपथपत्र के माध्यम से बताया कि उसकी पत्नी सुकिया के साथ हुए घरेलू विवाद के कारण उस पर बीजादेही थाना प्रभारी द्वारा धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, शाहपुर के समक्ष पेश किया गया था। वहां से उसे जमानत मिल गई थी।खेमचंद ने आरोप लगाया है कि बीजादेही थाने के पुलिसकर्मी पवन ने उसे पैसों के लिए लगातार परेशान किया। शपथपत्र में खेमचंद ने बताया कि उसने पहले ही पवन को 5000 रुपये नकद, मक्का की एक कट्टी और एक मुर्गा दे दिया था। इसके बावजूद पवन ने 5000 रुपये की और मांग करते हुए धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसे फिर से जेल भेज दिया जाएगा।
