Betul News:थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मुरूम से भरा डंपर जब्त, मामला दर्ज
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मुरूम से भरा डंपर जब्त, मामला दर्ज

झगड़िया रोड पर अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम भरकर ले जा रहे एक डंपर को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई दिनांक 12 दिसंबर 2024 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झगड़िया क्षेत्र से एक पीले रंग का अशोक लेलैंड डंपर (MP 48 H 5056) मुरूम भरकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।झगड़िया रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सोनाघाटी के पास पुलिस ने डंपर को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि डंपर मुरूम से भरा हुआ था। चालक से मुरूम के परिवहन के संबंध में रॉयल्टी मांगी गई, लेकिन वह रॉयल्टी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।डंपर चालक ने अपना नाम नवीन पिता दुरकसा उईके (उम्र 27 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, बजरंग मोहल्ला, सोनाघाटी बताया।पुलिस ने अशोक लेलैंड डंपर को मुरूम सहित विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी नवीन उईके के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया:
धारा 303(2) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03
मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं 66/192ए, 146/196, और 56/192 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन स्वामी से पूछताछ की जाएगी ताकि इस अवैध परिवहन के पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक नरेंद्र उईके, आरक्षक 355 सोनू सूर्यवंशी, और यातायात पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।
