Betul News:बैतूल बाजार थाने में काले का शुभचिंतक कौन?

बैतूल बाजार थाने में काले का शुभचिंतक कौन?

बैतूल। शहर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं तो वही कुछ निचले स्तर के कर्मचारी अधिकारियों के नाम से पैसे लेने पीछे नहीं हट रहे हैं! हालांकि जुआरियों के बीच से ही एक बात निकल कर सामने आई है जो काले का जुआ कभी पकड़ा नहीं जाएगा क्यों कि थाने में शुभ चिंतक जो बैठे हैं! सूत्रों ने बताया कि कल जो जुआ बैतूल बाजार पुलिस ने पकड़ा जिसमें कुछ काले के शुभ चिंतको ने एक अफवाह फैलाई कि जुआ लाखों का पकड़ाया लेकिन जिनको कल जुआ खेलते पकड़ा उसमें से एक युवक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जुआ तो महज 12 हजार रुपए का की पकड़ाया लेकिन काले के कहने पर शुभ चिंतको ने लाखों का पकड़ाया इस की अफवाह फैलाई गई ताकि साफ छवि रखने वाली थाना प्रभारी का नाम धूमिल हो ओर काले बच जाए लेकिन जिले के कप्तान को यह सोचना होगा कि ऐसे शुभ चिंतको पर कराई करे जो पुलिस की छवि धूमल करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। जुआ पकड़ने के बाद काले के शुभ चिंतक ने फोन लगा कर उसको सूचना दी हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो फोन करने वाला जनता है और जिसको फोन किया वह जाने हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 06 व्यक्तियों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 25/12/24 को जुआ खेलने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25/12/24 को थाना बैतूल बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बडोरा में प्रदीप सरले के खेत पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

मौके पर ₹12,700/- की जुआ राशि बरामद की गई और 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:

1. पंकज पिता चंन्द्रकांत नाईक, उम्र 40 वर्ष, निवासी बैतूल

2. अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी बैतूल

3. सुदेश पिता रमेश सिकरवार, उम्र 49 वर्ष, निवासी द्वारका नगर, बडोरा

4. टेकचंद पिता शिवशंकर आर्य, उम्र 46 वर्ष, निवासी चूना लूमा

5. प्रदीप पिता दीनदयाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी बडोरा

फरार आरोपी

पंकज काले, निवासी कोलगांव, जो घटना स्थल से फरार हो गया।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

कार्रवाई में योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक रामस्वरूप रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक प्रआर 28 अरुण डेहरिया, आरक्षक 431 अरुण, आरक्षक 174 माखन पाल, आरक्षक 200 भूपेन्द्र, चालक प्रआर 298 राजेश एवं सैनिक क्र. 59 मनोज सरयाम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती हैं

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.