Betul News:बैतूल स्वास्थ्य अधिकारी महिला डॉक्टर को कर रहे प्रताड़ित मौखिक आदेश नहीं मानने पर महिला डॉक्टर को नौकरी से निकलने की दे रहे धमकी

बैतूल स्वास्थ्य अधिकारी महिला डॉक्टर को कर रहे प्रताड़ित मौखिक आदेश नहीं मानने पर महिला डॉक्टर को नौकरी से निकलने की दे रहे धमकी

बैतूल जिले के प्रभात पट्टन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला आयुष चिकित्सक ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शासकीय कार्य के तहत स्कूलों और आंगनवाड़ियों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपयुक्त वाहन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके बजाय, बिना किसी आधिकारिक आदेश के, निजी और अनुपयुक्त वाहनों का उपयोग करने का दबाव डाला जा रहा है। जब उन्होंने इस अनियमितता का विरोध किया और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, तो उनके वेतन को रोककर उन्हें प्रताड़ित किया गया और सेवा समाप्ति की धमकियां दी गईं। महिला चिकित्सक का कहना है कि वे प्रतिदिन समय पर उपस्थित होकर अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.