Crime News:पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में भर कर जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में भर कर जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

बैतूल मप्र l मुलताई थाना क्षेत्र के पांढरी गांव में सड़क किनारे खेत में एक महिला का अधजला हुआ शव मिला था पुलिस को प्राथमिक जांच यह हत्या की आशंका थी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है lघटना मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम की है पांडरी की है जंहा सड़क किनारे 7 जनवरी को किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा मिला था सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग जांच में लिया था l महिला के शरीर पर बाएं पैर में पैरपट्टी थी पुलिस ने मौके पर ही देहाती मर्ग और अपराध क्रमांक 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने प्रेस वार्ता में हत्या का खुलासा कर बताया की ग्राम ऊमरी निवासी रेखा धुर्वे उम्र 28 वर्ष 5 जनवरी से लापता थी महिला परिजनों ने बताया थे की उनकी आखिरी बार 5 जनवरी को फोन पर बात हुई थी जब रेखा ने बताया थे की उसके पति प्रह्लाद धुर्वे के साथ विवाद चल रहा था lपुलिस ने जांच में पाया की मृतिका के पति प्रह्लाद धुर्वे ने देव पूजा के दिन 5 जनवरी की रात खेत में पानी देते समय रेखा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी उसके बाद शव को बोर में भरकर मोटरसाइकिल पर रखकर तीन किलोमीटर दूर ले जाकर कड़वे के ढेर रखकर जला दिया था l पुलिस जांच में पाया गया कि मृतिका के पति प्रहलाद धुर्वे (उम्र 30 वर्ष) ने दिनांक 05.01.2025 की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से 3 किमी दूर एक मक्के के कडवे के ढेर में ले जाकर जला दिया पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था और उसकी निशान देहि पर घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल,मृतिका का मोबाइल,खून से सनी मिट्टी, शव को बांधने वाली रस्सी और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद किए है l
इस प्रकरण के सफल खुलासे में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी मुलताई श्री राजेश सतनकर, प्रभारी एफएस एल निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी पट्टन श्री नेपाल सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, सेवाराम पवार, लक्ष्मीकांत, भुवनेश्वर, सैनिक दिनेश रघुवंशी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा
