breking News:सरकारी आवास में अवैध शराब बरामद आबकारी और प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई
सरकारी आवास में अवैध शराब बरामद आबकारी और प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई

बैतूल: जिले के बडोरा मंडी स्थित एक सरकारी आवास में देर रात आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो पेटी अवैध शराब बरामद की। इस कार्रवाई में संयुक्त कलेक्टर मकसूद खान, तहसीलदार,बैतूल बाजार पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यह सरकारी आवास किसके लिए आवंटित था और इसमें प्राइवेट ठेकेदार कैसे रह रहा था? जानकारी के अनुसार, यह ठेकेदार मंडी परिसर में दीवार तोड़ने और निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। यह मामला सरकारी तंत्र की लापरवाही को भी उजागर करता है, जहां सरकारी भवन का उपयोग निजी व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। वही देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी आवास में शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग द्वारा शराब जप्त कर लिया गया है आगे मामले की जांच की जा रही है कि यह शराब वहां कैसे पहुंची और सरकारी संपत्ति पर निजी ठेकेदार का कब्जा कैसे!वही इस तरह सरकारी आवास में प्राइवेट व्यक्ति कैसे रह रहा था किसकी सह पर सरकारी कैंपस में अवैध गतिविधियां हो रही है मंडी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयो को दिखाई नहीं दिया। इस से तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि मड़ी परिसर में आप कुछ भी कर लो यहां के अधिकारी और कर्मचारी आंखें बंद कर आप को कुछ नहीं बोलेंगे!
