Big breaking:बैतूल सारणी स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा खड़ी बस को डंपर ने पारी टक्कर 32,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

बैतूल सारणी स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा खड़ी बस को डंपर ने पारी टक्कर 32,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

बैतूल: स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया सड़क पर खड़ी बस को डंपर ने टक्कर मार दी जिसके कारण बस पलट गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रानीपुर थाना क्षेत्र के खमालपुर गांव में बैतूल से सारणी जा रही प्रतीक्षा बस यात्रियों को उतारने के लिए खड़ी हुई थी वहीं घोड़ाडोंगरी तरफ से आ रहे डंपर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी , जिसके कारण बस पलट गई ।बस में लगभग 40 यात्री सवार थे ।घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी मौके पर पहुंचे इसके अलावा एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल आए 29 घायलों का उपचार चल रहा है ।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, बैतूल एसडीएम राजीव कहार बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते सहित, राजस्व अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से चर्चा की ।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.