Betting slip:भादू और लालू के जलवे आठनेर क्षेत्र में बरकरार

भादू और लालू के जलवे आठनेर क्षेत्र में बरकरार

बैतूल आठनेर थाना क्षेत्र में भादू और लालू की जोड़ी खूब सुर्खिया बटोर रही है इन दोनों के बारे में लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सट्टा पर्ची का काम जोर- शोर से चल रहा है दोनों की जोड़ी के साथ किसी महाराष्ट्र के व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप की चर्चा पूरे आठनेर थाना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है की मध्य प्रदेश मे अब महाराष्ट्र के भी सट्टा खबाड आकर मध्य प्रदेश में काम कर रहे है और आठनेर के थाना प्रभारी दिखावे की कार्रवाई के लिए छोटे-छोटे प्यादो पर कार्यवाही का दिखावा करते कि हम तो कार्रवाई कर रहे हैं वहीं सवाल यह उठता है कि इतने बड़े सट्टे खाबाड़ लालू और भादू की जानकारी थाना प्रभारी को क्यों नहीं लगी या फिर जानकारी होने के बाद भी अनजान बने हुए हैं यह सभी सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि आठनेर क्षेत्र में  इनकी सट्टा पर्ची का काम पूरे आठनेर क्षेत्र में जमकर चर्चा है वही शिफ्ट डिजायर कार जो महाराष्ट्र से आकर क्षेत्र में अपने हिस्से के पैसे लेकर जाने की ख़ूब चर्चा हो रही है। देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी थाना प्रभारी इनका काम बंद करवाती है या फिर दिखावे के लिए किसी छोटे प्यादे को फिर मोहरा बनाया जाएगा!

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.