Betul News:ईवीएम कॉउंटिंग के साथ वीवीपेट की पर्ची गिनवाने की मांग

ईवीएम कॉउंटिंग के साथ वीवीपेट की पर्ची गिनवाने की मांग

विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशियों ने उठाया मुद्दा 
बैतूल। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने ईवीएम काउंटिंग के साथ वीवीपीएटी की पर्ची गिनवाने की मांग की है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने इस मामले में उच्च न्यायालय, मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली, राष्ट्रपति, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल को ज्ञापन प्रेषित कर ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आपत्ति दर्ज की है। आपत्तिकर्ता अलस्या सोलंकी, हेमंत सरियाम, जोसुआ गणेश, जयस समर्पित प्रत्याशी महेश शाह, नारायण पवार ने ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनो पांच राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी चुनाव संपन्न हुए है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीट से निर्दलीय (आजाद) प्रत्याशी भी मैदान में थे। जिस प्रकार की खबरे सामने आ रही है कि बैतूल जिले की विधानसभा की सीटों में डाले गये मत से भी ज्यादा मत पडे है इसलिये ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह उठाना लाजमी है।हमारा स्पष्ट मानना है कि ईवीएम में कुछ तकनीकी गडबडी है। इसलिये ईवीएम मशीन में जो मत पडे है । और वीवीपेट से जो पर्चियां निकली है उसे मिलान कर आउट (ईवीएम से मिलान) किया जाए ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके, वहीं हमारी शंका का समाधान भी हो सके। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि ईवीएम मशीन में गडबडी हो सकती है। इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट, संसद में आदेश पारित करवाकर वीवीपेट पर्ची सिस्टम लागू करवाया था।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.