Betul News:वंदित जोशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पुलिस प्रशासन लीजेंड की धमाकेदार जीत, कनारा क्लब विदिशा की शिकस्त 

आज 4 मार्च को होगा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला, पुलिस प्रशासन लीजेंड और एसवीएटी 11 पुणे के बीच होगी खिताब जंग

वंदित जोशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पुलिस प्रशासन लीजेंड की धमाकेदार जीत, कनारा क्लब विदिशा की शिकस्त 

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राजीव कप का रोमांच चरम पर

बैतूल। अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट ‘राजीव कप’ के तहत सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पुलिस प्रशासन लीजेंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन से शानदार जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 50 ओवर में 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें वंदित जोशी ने केवल 35 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। उनके साथ अंकुर सिंह ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 56 गेंदों पर 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने विरोधी टीम कनारा क्लब विदिशा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।307 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम कनारा क्लब विदिशा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। हालांकि, हर्ष कुमार ने संघर्ष करते हुए 67 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाया। पूरी टीम 201 रन पर सिमट गई और पुलिस प्रशासन लीजेंड ने यह मुकाबला 106 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।गेंदबाजी में भी वंदित जोशी ने अपना जलवा दिखाया और 6 ओवर में 43 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।इस मुकाबले के मुख्य अतिथि किलेदार कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर गौरव किलेदार, आशु किलेदार, समाजसेवी लोकेश पगारिया, समाजसेवी प्रशांत मरोठी, डॉ. रानू वर्मा (जिला चिकित्सालय), पत्रकार सूर्यदीप त्रिवेदी, पत्रकार तक्षित सोनारे और युवा पत्रकार मुकेश लुल्ला उपस्थित रहे। इस रोमांचक मुकाबले के दौरान अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद फारूक और बिलाल अली ने निभाई, जो एमसीए से अधिकृत अंपायर थे। मैच के मुख्य अतिथियों का विधिवत परिचय करवाने के लिए आयोजन समिति की ओर से राजकुमार दीवान और राजेश गावंडे विशेष रूप से पहुंचे। मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी विक्की पवार और अतुल शर्मा ने संभाली। ऑनलाइन स्कोरिंग हर्षित पंडाग्रे ने की, जबकि ऑफलाइन स्कोरिंग का काम आयुष चढ़ोकर ने किया। इस टूर्नामेंट में विशेष सहयोग प्रदीप गुजरे और विकास खातरकर ने दिया।अब सभी की निगाहें आज मंगलवार 4 मार्च को होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें पुलिस प्रशासन लीजेंड का सामना एसवीएटी 11 पुणे से होगा। यह मुकाबला सुबह 10 बजे खेला जाएगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.