Betul News:पारिवारिक विवाद में उलझा 15 लाख का मामला अनावेदिका के खिलाफ चेको के दुरुपयोग और झूठी शिकायत का आरोप

पारिवारिक विवाद में उलझा 15 लाख का मामला अनावेदिका के खिलाफ चेको के दुरुपयोग और झूठी शिकायत का आरोप


बैतूल। जिले के सोहागपुर गांव में एक ज़मीन सौदे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला आवेदक राजेंद्र साठे और अनावेदिका सोनल राठौर के बीच का है, जिसमें चेक के दुरुपयोग और झूठी शिकायतों के आरोप लगे हैं।राजेंद्र साठे के अनुसार, उन्होंने मधु राठौर और उनके बेटे लक्ष्मण राठौर के साथ मिलकर ग्राम जैतापुर की कृषि भूमि खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा आशा पवार और पार्वती पवार से 40 लाख रुपये में तय हुआ था। सौदे को पक्का करने के लिए राजेंद्र साठे ने 8 लाख और 7 लाख रुपये के दो चेक क्रमांक 000115 और 000116 मधु राठौर और लक्ष्मण राठौर को दिए थे।इसके बाद राजेंद्र और मधु राठौर के बीच सहमति बनी कि ज़मीन की रजिस्ट्री सोनल राठौर के नाम करवाई जाएगी। मधु राठौर ने भरोसा दिलाया कि दिए गए चेक वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन पारिवारिक विवाद बढ़ने के कारण सोनल राठौर अपने ससुराल से अलग हो गई और चेक अपने पास रख लिए।
राजेंद्र साठे का आरोप है कि सोनल राठौर अब इन चेकों का दुरुपयोग कर रही हैं और झूठी शिकायतें दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके चेक वापस कराए जाएं और सोनल राठौर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में मधु राठौर और लक्ष्मण राठौर ने भी सोनल राठौर के खिलाफ शिकायत की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.