BetulNews:सारणी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
सारणी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल सारणी थाना क्षेत्र में दिनांक 17.03.2025 को फरियादिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही युवक मुकेश बैठे ने उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा।रिपोर्ट के आधार पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 168/25, धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।विवेचना के दौरान थाना सारणी पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी मुकेश उर्फ उमेश बैठे पिता कुसूर बैठे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रोझडा थाना सारणी को गिरफ्तार कर लिया गया।नाम: मुकेश उर्फ उमेश बैठे पिता का नाम: कुसूर बैठे, उम्र: 21 वर्ष, निवास: ग्राम रोझडा, थाना सारणी
इनकी रही प्रकरण में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, *उपनिरीक्षक:* आशीष कुमरे प्रधान आरक्षक:* विवेक यादव *आरक्षक* : संतोष, मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे
