Betul News:बैतूल पुलिस महकमा लगा डीआईजी की आओ भगत मे ओर उधर चोरों ने लगाई सेध

बैतूल पुलिस महकमा लगा डीआईजी की आओ भगत मे ओर उधर चोरों ने लगाई सेध

बैतूल। पिछले दिनों कोतवाली थानाक्षेत्र से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई लाखों की चोरी का पुलिस जहां अभी तक सुराग लगाने में लगी है। तो वही मंगलवार बुधवार की रात चोरों ने 4 जगहों पर सेंधमारी कर दुकानों के ताले तोड़ डाले। वही एक ही रात में घटित हुई 4 घटनाओं ने पुलिस के लिए जहां चुनौती खड़ी कर दी है। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जिस रात मंगलवार की दरम्यानी रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों पर सेंधमारी की, तब नर्मदापुरम रेंज के डीआईजी जगत सिंह राजपूत बैतूल में ही रूके हुए थे और चोर आसानी से पुलिस गश्त के दौरान चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चपत लगा गए। इस बात से साफ साबित है कि चोरों के सक्रिय होने से पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोरों ने एसपी कार्यालय के सामने एक पान ठेले के ताले तोड़ डाले तो वहीं एसपी बंगले से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित जे एच कालेज के सामने तीन दुकानों को अपना निशाना बना लिया। इससे साफ है कि चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं है। वही लोगो का कहना है कि बैतूल पुलिस का महकमा डीआईजी के आओ भगत में लग रहा और चोरों ने अपना कार्य बड़े आसानी से कर लिया जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी जिले में होने के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं न रुकना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है!

 

वारदात- 1

चोरी की पहली घटना जे एच कालेज के सामने एक टी स्टाल पर घटित हुई है। संचालक शुभम सोनी ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी गैस टंकी, चूल्हा,सहित नगद 10 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। शुभम ने बताया कि दुकान में एक कॉलेज छात्रा का लेपटॉप भी रखा हुआ था उसे भी चोर लेकर चले गए।

वारदात-2

चोरों ने जे एच कालेज के सामने स्थित एक नहीं बल्कि तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दूसरी घटना में चोरों ने दिनेश पवार के पान ठेले को अपने निशाने पर लिया। ताला तोड़कर चोर दुकान में घुसे और सिगरेट, पाउच समेत लगभग 5 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए।

वारदात-3

जेएच के सामने ही चोरों ने एक कपड़े की दुकान में अपने कारनामे को अंजाम दिया है। यहां पारस सोनी पिछले लंबे समय से कपड़े की दुकान संचालित कर रहे हैं। श्री सोनी ने बताया कि, दुकान में बिक्री के लिए रखे कपड़े वे पलंग पेटी में रखकर ताला लगा देते हैं। बीती रात चोरों ने पलंग पेटी का ताला तोड़ा और पलंग पेटी में रखे कपड़े ले भागे । चोरी की वारदात में उन्हें भी हजारों का नुकसान झेलना पड़ा है।

वारदात-4

चोरों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि उन्हें एस पी कार्यालय के सामने भी चोरी की वारदात को अंजाम देने में जरा भी डर नहीं लगा। कार्यालय की बाउंड्रीवाल से लगे गजानन बीटल टेंपल का ताला भी चोरों ने बड़ी आसानी से तोड़ डाला। दुकान संचालक विक्की गौतम ने बताया कि दुकान में रखे सभी सिगरेट के पैकेट और पाउच समेत चोर नगद रुपये ले गए हैं। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। एक साथ घटित हुई चोरी की इन चारों वारदातों ने यह सिद्ध कर दिया है कि रात्रि गश्ती में स्थानीय पुलिस कितनी लापरवाही बरत रही है। जबकि एसपी कार्यालय के करीब ही गंज थाना भी संचालित हो रहा है। केम्पस के भीतर ही एसडीओपी कार्यालय और इसके ठीक सामने पुलिस कंट्रोल रूम संचालित है। इसके बावजूद चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.