Betul News:सत्ता एक ऐसा नशा, जिसका उतरना संभव नहीं बैतूल में सत्ता पक्ष नेता के पुत्र मोह ने मचाया बवाल: भोपाल से दिल्ली तक माफी की नौबत
सत्ता एक ऐसा नशा, जिसका उतरना संभव नहीं बैतूल में सत्ता पक्ष नेता के पुत्र मोह ने मचाया बवाल: भोपाल से दिल्ली तक माफी की नौबत!

सत्ता के नशे में चूर हो,क्यों तुम इतने मगरूर हो।चार दिन की चांदनी है,समझो अब सत्ता से दूर हो। कहते हैं कि सत्ता का नशा सबसे ज्यादा मदमस्त करने वाला होता है ! इस के आगे दौलत, मदिरा या ड्र्ग्स का नशा कुछ भी नही ! बड़े-बड़े राजे-रज़वाड़े , सम्राट और साम्राज्य इस नशे के चक्कर में आने के बाद नष्ट- भ्रष्ट हो जाते हैं ! बैतूल शहर में कुछ महीने पहले एक हैरान करने वाला वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, भोपाल से सत्ता पक्ष के एक प्रभावशाली नेता ने अपनी ही पार्टी के बैतूल के एक नेता को फोन किया था। फोन पर बातचीत में भोपाल के नेता ने कहा कि उनके कुछ खास मेहमान तुम्हारी विधान सभा के फार्म हाउस पर रुकने वाले हैं और इसके लिए व्यवस्था करने को कहा। बैतूल के नेता ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार भी कर लिया था। लेकिन मामला तब तूल पकड़ गया जब पुत्र मोह के चलते यह योजना धरी की धरी रह गई।बताया जा रहा है कि बैतूल के इस नेता के बेटे की किसी हरकत ने स्थिति को इतना बिगाड़ दिया कि भोपाल से लेकर दिल्ली तक के को अपने पुत्र को बचाने के लिए पैर पड़ना पड़ा! इस बात पर कितनी सच्चाई है सत्तापक्ष के दोनों नेता जानते होगे लेकिन चौक चौराहों पर चर्चा है कि उस समय बैतूल से दो वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नेता के घर का दौरा किया था। हालात ऐसे बने कि भोपाल में मौजूद नेता को दौड़ते-भागते अपने घर लौटना पड़ा और अपने बेटे की गलती के लिए न सिर्फ अधिकारियों से, बल्कि अन्य लोगों के सामने भी माफी मांगनी पड़ी।यह घटना अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं के सामने अपने राजा का पाठ बचाने के और करतूतों के चलते सार्वजनिक रूप से झुकना पड़ रहा है। सब से दुख की बात है कि ऐसी एक विधान सभा है जिसमें पुत्र केेे मोह में अपनी पार्टी के नेताओं क्या जनता को भी दर किनार किया जा रहा है ! अगर इस बुराई को यहीं पर नही रोक़ा गया तो आने वाले चार सालों में उनके ऐसे जनता के दुश्मन जनता को तो रुला रुला कर रख देंगे और सारा दोष जनता पर होगा !
